स्कूल का ताला तोड़कर चोरी, पंखे व फर्नीचर ले गए चोर

रिपोर्ट सुमित गर्ग खेरागढ़

खेरागढ़। थाना खेरागढ़ क्षेत्र के गांव कुकंडई स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने रात के समय धावा बोलकर स्कूल का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सोमवार सुबह विद्यालय स्टाफ को होने पर हड़कंप मच गया।

प्रधानाध्यापिका द्वारा थाना खेरागढ़ को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार 21 जून की रात अज्ञात चोर विद्यालय का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और वहां से दो पंखे, चार कुर्सियां तथा टेबल सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह विद्यालय खुलने पर घटना का पता चला।

घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पर दी गई। विद्यालय प्रशासन ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी गए सामान की बरामदगी तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।