वडोदरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड सुधार कार्य के चलते कई ट्रेन सेवाएं होंगी प्रभावित

वडोदरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड सुधार कार्य के चलते कई ट्रेन सेवाएं होंगी प्रभावित

पश्चिम रेलवे के अंतर्गत आने वाले वडोदरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड सुधार कार्य और नई इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली शुरू करने के लिए विशेष तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के तहत रेलवे प्रशासन द्वारा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण ट्रैफिक और बिजली ब्लॉक लिया जा रहा है।

रेल प्रशासन के अनुसार, यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस दौरान कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया जाएगा।

इसके अलावा वडोदरा रेलवे स्टेशन के यार्ड और प्लेटफार्म से जुड़ी कुछ रेल लाइनों पर निर्माण कार्य होने के कारण ट्रेन संचालन सीमित रहेगा। इसी वजह से कुछ ट्रेनों का सामान्य ठहराव वडोदरा स्टेशन पर नहीं होगा। इन ट्रेनों को अस्थायी रूप से बाजवा रेलवे स्टेशन और विश्वामित्री रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति, समय और ठहराव की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह कार्य भविष्य में बेहतर रेल संचालन, अत्याधुनिक सिग्नल व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।