साबरमती और लालगढ़ के बीच नई ट्रेन सेवा की शुरुआत

साबरमती और लालगढ़ के बीच नई ट्रेन सेवा की शुरुआत

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 21 जून 2026 को बीकानेर से साबरमती?लालगढ़ एक्सप्रेस (दैनिक) ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह नई रेल सेवा गुजरात के साबरमती (अहमदाबाद) और राजस्थान के लालगढ़ (बीकानेर) के बीच सीधा, तेज और सुविधाजनक रेल संपर्क उपलब्ध कराएगी। यह पश्चिम भारत में रेल सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह नई ट्रेन सेवा यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा प्रदान करेगी तथा दोनों राज्यों के बीच आवागमन को और अधिक सुगम बनाएगी। इससे व्यापार, पर्यटन और सामाजिक संपर्कों को भी बढ़ावा मिलेगा।

नियमित ट्रेन सेवा का विवरण इस प्रकार है

ट्रेन संख्या 19407 साबरमती?लालगढ़ एक्सप्रेस 22 जून 2026 से प्रतिदिन साबरमती से शाम 5 बजकर 55 मिनट पर प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर लालगढ़ पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 19408 लालगढ़?साबरमती एक्सप्रेस 23 जून 2026 से प्रतिदिन लालगढ़ से रात 9 बजकर 5 मिनट पर प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर साबरमती पहुंचेगी।

मार्ग में प्रमुख ठहराव

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में महेसाणा, पाटन, भीलड़ी, धानेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरन, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, लूणी, जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड, नागौर, नोखा तथा बीकानेर स्टेशनों पर ठहरेगी।

कोच संरचना

इस ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (आर्थिक), शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध रहेंगे।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस नई सेवा से यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा तथा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी।