20 से 30 जून तक बंद रहेगा रेलवे फाटक, मरम्मत कार्य के चलते यातायात रहेगा प्रभावित

20 से 30 जून तक बंद रहेगा रेलवे फाटक, मरम्मत कार्य के चलते यातायात रहेगा प्रभावित

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल अंतर्गत गोराघुमा और साणंद स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 16ए आगामी 20 जून से 30 जून तक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगी। रेलवे प्रशासन द्वारा फाटक पर आवश्यक मरम्मत कार्य कराए जाने के कारण यह निर्णय लिया गया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार गोराघुमा?साणंद रेलखंड पर किलोमीटर संख्या 517/33-35 पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 16ए को 20 जून 2026 की सुबह 8 बजे से 30 जून 2026 की शाम 8 बजे तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का सड़क यातायात इस मार्ग से नहीं गुजर सकेगा।

रेलवे प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि इस अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग किया जाए। यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए रेलवे क्रॉसिंग संख्या 16 पर बने सड़क ऊपरी पुल तथा मणिपुरगाम अंडरपास को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करने की सलाह दी गई है।

रेलवे ने कहा है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही फाटक को दोबारा सामान्य यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें।