यात्रियों की सुविधा के लिए साबरमती से जम्मूतवी तक चलेगी विशेष सुपरफास्ट ट्रेन, 14 जून को होगा संचालन

अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेल द्वारा साबरमती-जम्मूतवी एकतरफा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन एक ट्रिप के लिए संचालित की जाएगी, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन संख्या 09431 साबरमती-जम्मूतवी एकतरफा सुपरफास्ट स्पेशल 14 जून 2026, रविवार को साबरमती रेलवे स्टेशन से सुबह 08:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:20 बजे जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

यह विशेष रेलसेवा अपने मार्ग में महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, सुमेरपुर-जवाई बांध, फालना, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर जंक्शन, किशनगढ़, जयपुर जंक्शन, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, रोहतक, जींद, नरवाना, जाखल, धुरी, लुधियाना, जालंधर कैंट और पठानकोट कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे के अनुसार इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 20 डिब्बे लगाए गए हैं। इनमें 1 द्वितीय वातानुकूलित (सेकंड एसी), 4 तृतीय वातानुकूलित (थर्ड एसी), 9 शयनयान (स्लीपर), 4 सामान्य श्रेणी, 1 गार्ड कोच और 1 पावर कार शामिल हैं।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि गर्मियों और अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, जिससे यात्रियों को सुगम और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिल सकेगा।