यात्रियों को राहत: जयपुर-बांद्रा स्पेशल ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त डिब्बे

जयपुर। बढ़ती यात्री भीड़ और यात्रा की मांग को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवाओं में अस्थायी रूप से अतिरिक्त डिब्बे लगाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और आरक्षण की सुविधा में भी राहत मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09707/09708 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल रेलसेवा में जयपुर से 10 जून 2026 तथा बांद्रा टर्मिनस से 11 जून 2026 को एक थर्ड एसी, एक थर्ड एसी इकोनॉमी और एक शयनयान श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09705/09706 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल रेलसेवा में जयपुर से 14 जून 2026 तथा बांद्रा टर्मिनस से 15 जून 2026 को भी एक थर्ड एसी, एक थर्ड एसी इकोनॉमी और एक शयनयान श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार अतिरिक्त डिब्बों की व्यवस्था से यात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी तथा बढ़ती मांग के बीच अधिक संख्या में यात्रियों को आरक्षित सीटें उपलब्ध कराई जा सकेंगी। रेलवे ने यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने और यात्रा संबंधी जानकारी के लिए रेलवे के आधिकारिक माध्यमों का उपयोग करने की अपील की है।