नोडल अधिकारी ने गौशालाओं का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर दिए सख्त निर्देश

देवरिया।नोडल अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक डॉ. अश्विनी कुमार तिवारी ने गुरुवार, 5 जून 2026 को जनपद की 5 गौशालाओं और कांजी हाऊस का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. तिवारी ने कान्हा गौशाला गौरी बाजार, वृहद गौ संरक्षण केन्द्र पिपराचन्द्रभान, वृहद गौ संरक्षण केन्द्र सुकरौली, कान्हा गौशाला पिपरपाती और कांजी हाऊस बैकुंठपुर का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने गोवंशों के लिए भोजन, पेयजल, शेड, साफ-सफाई और सी.सी.टी.वी. व्यवस्था की बारीकी से जांच की।

डॉ. तिवारी ने गौशाला प्रबंधन को निर्देश दिए कि गोवंशों की देखरेख में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि नियमित मॉनिटरिंग से ही गोवंशों को बेहतर सुविधा मिल पाएगी और गौ संरक्षण के सरकारी प्रयास सफल होंगे।