"गाय विश्व की माता, सेवा हमारा परम कर्तव्य”: डॉ. अमित कुमार सिंह

देवरिया।पशुचिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार सिंह ने गोमाता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "गावो विश्वस्य मातरः"अर्थात गाय संपूर्ण विश्व की माता है। उनके रोम-रोम में देवताओं का वास होता है। सनातन धर्म में गोमाता को केवल एक पशु नहीं, बल्कि साक्षात वात्सल्य, करुणा और दिव्यता का प्रतीक माना गया है।

डॉ. सिंह ने बताया कि गाय हमें न केवल पोषण देने वाला अमृततुल्य दूध देती है, बल्कि अपने अस्तित्व मात्र से समस्त संसार में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। उन्होंने कहा कि गोमाता की सेवा और संरक्षण करना हर मनुष्य का परम कर्तव्य है, क्योंकि जहां गोवंश सुखी और सुरक्षित होता है, वहीं सुख-शांति और खुशहाली का वास होता है।उन्होंने आमजन से अपील की कि आइए, हम सब मिलकर गोमाता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें और उनके संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।