इज्जतनगर मंडल को मिला नया जनसंपर्क अधिकारी, सफदर हुसैन ने संभाला कार्यभार

इज्जतनगर मंडल को मिला नया जनसंपर्क अधिकारी, सफदर हुसैन ने संभाला कार्यभार

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में जनसंपर्क विभाग को नया नेतृत्व मिला है। सफदर हुसैन ने शुक्रवार को इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) का पदभार ग्रहण कर लिया।

हुसैन इससे पूर्व पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में जनसंपर्क विभाग में मुख्य प्रचार निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से रेलवे की उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं संरक्षा संबंधी जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली और मीडिया प्रबंधन की क्षमता को रेलवे प्रशासन एवं मीडिया जगत में सराहा जाता रहा है।

रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच लोकप्रिय श्री हुसैन अपने सौम्य व्यवहार और कुशल कार्यशैली के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें खेलों, विशेषकर क्रिकेट, तथा पुस्तक पढ़ने में विशेष रुचि है।

इज्जतनगर मंडल में जनसंपर्क अधिकारी के रूप में उनकी नियुक्ति से रेलवे की जनसंपर्क गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। रेलवे प्रशासन ने उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।