मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज स्पेशल ट्रेन की रेक संरचना में बदलाव, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज स्पेशल ट्रेन की रेक संरचना में बदलाव, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 09185/09186 मुंबई सेंट्रल?कानपुर अनवरगंज?मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी की रेक संरचना में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि संशोधित रेक संरचना के अनुसार 09185 मुंबई सेंट्रल?कानपुर अनवरगंज विशेष गाड़ी में 05 जुलाई 2026 से तथा 09186 कानपुर अनवरगंज?मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी में 06 जुलाई 2026 से नई कोच संरचना लागू की जाएगी।

परिवर्तित रेक संरचना के तहत ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 02 जीएसएलआरडी (गार्ड एवं लगेज यान), 04 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 07 शयनयान (स्लीपर), 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (एसी-3 टियर) तथा 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (एसी-2 टियर) कोच शामिल होंगे।

रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित आवागमन का लाभ मिलेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व ट्रेन की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।