उप श्रम आयुक्त ने ’’एक वृक्ष मॉ के नाम’’ के तहत किया वृक्षारोपण

वृक्षारोपण करते उप श्रम आयुक्त एवं अन्य

अलीगढ़। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ??12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण अभियान के अंतर्गत 5 जून से 21 जून तक जिले में समेकित जन कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है।अभियान के अंतर्गत ??विश्व पर्यावरण दिवस?? के अवसर पर ??एक वृक्ष मॉ के नाम?? विषय पर उप श्रम आयुक्त नदीम अहमद, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशीष कुमार अवस्थी एवं सुभाष चंद्र, प्रदेश संगठन मंत्री, श्रम विभाग कर्मचारी संघ उ0प्र0 श्री रवेन्द्र चैधरी व अन्य द्वारा सागवान सिटी में वृक्षारोपण किया गया। आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में मौके पर उपस्थित सभी लोगों को उप श्रम आयुक्त द्वारा पर्यावरण दिवस पर विस्तृत जानकारी प्रदान कर सभी लोगों को पर्यावरण को हरा-भरा एवं वातावरण को शुद्ध रखने के लिए एक वृक्ष औद्योगिक प्रतिष्ठानों व कारखानों में अवश्य रूप से लगाये जाने और प्लास्टि मुक्त औद्योगिक परिसर अभियान चालाने के लिए जागृत किया गया।