लेखपाल की लापरवाही ले ना ले कहीं युवक की जान

पीड़ित मरीज रोहित

अलीगढ़। जनपद अलीगढ़ में एक अनोखा और लापरवाही भरा मामला सामने आया है । जहां पर एक दोनों किडनी की डायलिसिस से जूझ रहे डोरी नगर निवासी रोहित की हालत अत्यधिक गंभीर होने के चलते डीएम से मुलाकात की गई । जहां डीएम साहब के द्वारा आयुष्मान कार्ड एवं अन्य सुविधा लेने के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने का जरिया बताया। जब लेखपाल के द्वारा पीड़ित ने आय प्रमाण पत्र बनने को डाला, तो एसडीएम साहब ने स्वयं मिलकर लेखपाल को तत्काल प्रभाव से 24 घंटे के अंदर आय प्रमाण पत्र बनाने का निर्देश दिया । लेकिन उसके बाद भी एक हफ्ते से अधिक का समय बीतने के बाद अभी तक लेखपाल प्रवीन शर्मा के द्वारा आय प्रमाण पत्र नहीं बनाया गया है। और तो और महोदय के द्वारा अपना फोन स्विच ऑफ रखा जाता है। जिससे कि किसी भी आवेदक से संपर्क ना हो सके और लेखपाल महोदय अपने मनमाने तरीके से कार्य कर सके । वही जब मोबाइल स्विच ऑफ होने के चलते व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से लेखपाल महोदय से संपर्क किया गया तो उन्होंने बड़े ही बेबाक ढंग से शासन आदेश की दुहाई दे डाली, जबकि स्वयं जिलाधिकारी महोदय एवं उप जिलाधिकारी कोल के द्वारा तत्काल प्रभाव से पीड़ित रोहित का आय प्रमाण पत्र बनने के लिए कहा गया था । जिससे कि पीड़ित का बीपीएल बनने के बाद आयुष्मान कार्ड का लाभ मिल सके और दर दर भटक रहे गरीब परिवार एवं पीड़ित को आसान इलाज मुहैया हो सके। लेकिन संबंधित लेखपाल के द्वारा उच्च अधिकारियों के निर्देश को भी ढेंगा दिखाया जा रहा है । यही नहीं कुछ दिन पहले इन महोदय ने एक माननीय सांसद को भी पाठ पढ़ने की कोशिश की थी। देखना यह होगा कि उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद पीड़ित का कार्य कितनी सुगमता और शीघ्र हो सकता है, या फिर सिर्फ एक कागज न बनने के चलते पीड़ित समय से पहले ही काल के गाल में समा जाएगा।