कच्छ को मिली राजधानी दिल्ली से नई दैनिक रेल सेवा की सौगात

कच्छ को मिली राजधानी दिल्ली से नई दैनिक रेल सेवा की सौगात

भुज?दिल्ली एक्सप्रेस का शुभारंभ, पर्यटन, व्यापार और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Indian Railways ने कच्छ क्षेत्र को देश की राजधानी दिल्ली से सीधे जोड़ते हुए नई दैनिक रेल सेवा की शुरुआत की है। गाड़ी संख्या 19403/19404 भुज?दिल्ली?भुज एक्सप्रेस का शुभारंभ 22 मई 2026 को रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw एवं गुजरात के मुख्यमंत्री Bhupendra Patel ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आजादी के बाद से भुज?जालोर?पाली क्षेत्र को दिल्ली से सीधी रेल कनेक्टिविटी देने का सपना अब साकार हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में देशभर में 1300 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है तथा गुजरात में 4600 करोड़ रुपये की लागत से 85 स्टेशनों का विकास कार्य चल रहा है।

रेल मंत्री ने कहा कि नई दैनिक ट्रेन सेवा से गुजरात के 6 शहरों सहित अन्य 19 शहरों को दिल्ली से सीधा रेल संपर्क मिलेगा। इससे विद्यार्थियों, व्यापारियों, किसानों, श्रमिकों और हस्तशिल्प उद्योग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। उन्होंने कहा कि रण उत्सव के दौरान दिल्ली और उत्तर भारत से आने वाले पर्यटकों को भी प्रतिदिन सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारतीय रेल का अभूतपूर्व आधुनिकीकरण हुआ है। उन्होंने बताया कि गुजरात में बुलेट ट्रेन परियोजना, सेमी हाई स्पीड रेल परियोजनाएं तथा आधुनिक रेल सुविधाओं का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

भुज स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री त्रिकमभाई छांगा, सांसद विनोद एल. चावड़ा, विधायक केशुभाई शिवदास पटेल, प्रद्युम्नसिंह जाडेजा, पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय, मंडल रेल प्रबंधक अहमदाबाद वेद प्रकाश सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ट्रेन संचालन समय

गाड़ी संख्या 19403 भुज?दिल्ली एक्सप्रेस 23 मई 2026 से प्रतिदिन भुज से सुबह 11:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19404 दिल्ली?भुज एक्सप्रेस 24 मई 2026 से प्रतिदिन दिल्ली से शाम 4:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 7:35 बजे भुज पहुंचेगी।

प्रमुख ठहराव

यह ट्रेन अंजार, गांधीधाम, भचाऊ, भीलड़ी, धानेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, लूणी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधी नगर-जयपुर, बांदीकुई, अलवर एवं रेवाड़ी सहित विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित, तृतीय वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। नई दैनिक रेल सेवा से कच्छ क्षेत्र के यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा सुविधा मिलने के साथ क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।