नागपुर मंडल में “जनता खाना” योजना को मिल रहा शानदार प्रतिसाद

नागपुर मंडल में ?जनता खाना? योजना को मिल रहा शानदार प्रतिसाद

सामान्य श्रेणी के यात्रियों को किफायती दर पर मिल रहा स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन

नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा और बेहतर खानपान व्यवस्था को ध्यान में रखते हुएनजनता खाना योजना का सफल संचालन किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह के मार्गदर्शन में संचालित इस योजना को यात्रियों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

इस योजना के अंतर्गत विशेष रूप से सामान्य श्रेणी के यात्रियों को यात्रा के दौरान किफायती दर पर स्वच्छ, ताजा और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। नागपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों ? गोंदिया, नैनपुर, छिंदवाड़ा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, राजनांदगांव तथा डोंगरगढ़ स्टेशन पर ?जनता खाना? सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

रेल प्रशासन का उद्देश्य यात्रियों को कम कीमत पर पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है, ताकि सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी बेहतर खानपान सुविधा मिल सके। इसके साथ ही भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

यात्रियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया है। रेल प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यात्रियों को बेहतर सेवा और सुविधाएं लगातार उपलब्ध होती रहें।

नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधाओं में निरंतर वृद्धि के लिए विभिन्न जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं और भविष्य में भी इस प्रकार की सुविधाओं का विस्तार जारी रहेगा।