गोंदिया व इतवारी स्टेशन पर चला स्वच्छता अभियान, यात्रियों को कचरा पृथक्करण का दिया संदेश

नागपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत गोंदिया रेलवे स्टेशन एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन पर स्वच्छता एवं अपशिष्ट पृथक्करण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यात्रियों को स्वच्छता अपनाने और गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालने के लिए प्रेरित किया गया।अभियान के तहत गोंदिया स्टेशन पर ?स्वच्छता एवं अपशिष्ट पृथक्करण? विषय पर विशेष स्वच्छता ड्राइव चलाई गई। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म तथा आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई कराई गई। साथ ही रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों को बताया गया कि कचरे को अलग-अलग रखने से न केवल सफाई व्यवस्था बेहतर होती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ी मदद मिलती है।इसी क्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन पर यात्री जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को प्लास्टिक के कम उपयोग, जल एवं ऊर्जा संरक्षण तथा स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। रेलवे कर्मियों ने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान कचरा इधर-उधर न फेंकें और निर्धारित डस्टबिन का ही उपयोग करें।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान बहुदिवसीय रूप में संचालित किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग विभागों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वाणिज्य, यांत्रिक, विद्युत, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा घोषणाओं, पोस्टर प्रदर्शन, संवाद एवं स्वच्छता ड्राइव के माध्यम से यात्रियों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से यात्रियों एवं कर्मचारियों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ती है और स्वच्छ रेलवे ? स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती मिलती है।रेलवे प्रशासन ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान निरंतर जारी रहेंगे, ताकि रेलवे परिसर को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।