यात्रियों को राहत: 5 स्पेशल ट्रेनों में बढ़ाए गए 2-2 स्लीपर कोच, सीटों की उपलब्धता होगी बेहतर

जयपुर। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा 05 स्पेशल रेलसेवाओं में 02-02 द्वितीय शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त सीटें मिलेंगी और यात्रा अधिक सुगम होगी।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, उधना, साबरमती और असारवा से शकूरबस्ती के बीच संचालित स्पेशल ट्रेनों में यह सुविधा लागू की जा रही है।रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09115/09116 उधना-शकूरबस्ती-उधना स्पेशल में उधना से 22 मई 2026 से तथा शकूरबस्ती से 24 मई 2026 से 02 स्लीपर कोच बढ़ाए जाएंगे। इसके बाद इस ट्रेन में 20 स्लीपर, 02 सामान्य श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 कोच हो जाएंगे।इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09113/09114 उधना-शकूरबस्ती-उधना स्पेशल में उधना से 22 मई 2026 से और शकूरबस्ती से 25 मई 2026 से 02 स्लीपर डिब्बों की बढ़ोतरी की जाएगी। इस वृद्धि के बाद ट्रेन में कुल 24 डिब्बे रहेंगे।गाड़ी संख्या 09125/09126 साबरमती-शकूरबस्ती-साबरमती स्पेशल में साबरमती से 22 मई 2026 से तथा शकूरबस्ती से 25 मई 2026 से 02 द्वितीय शयनयान डिब्बे बढ़ाए जाएंगे। इसके बाद इस ट्रेन में भी कुल 24 कोच हो जाएंगे।रेलवे ने बताया कि गाड़ी संख्या 09131/09132 असारवा-शकूरबस्ती-असारवा स्पेशल में असारवा से 23 मई 2026 से और शकूरबस्ती से 25 मई 2026 से 02 स्लीपर डिब्बों की बढ़ोतरी होगी। वृद्धि के बाद ट्रेन में कुल 24 डिब्बे रहेंगे।वहीं गाड़ी संख्या 09127/09128 असारवा-शकूरबस्ती-असारवा स्पेशल में असारवा से 22 मई 2026 से तथा शकूरबस्ती से 24 मई 2026 से 02 द्वितीय शयनयान कोच जोड़े जाएंगे। इसके बाद यह ट्रेन भी 24 कोच के साथ संचालित होगी।रेलवे प्रशासन के अनुसार इन सभी ट्रेनों में कोच बढ़ने के बाद संरचना समान रूप से 20 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी तथा 02 गार्ड डिब्बों की रहेगी।रेलवे के इस निर्णय से दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और ग्रीष्मकालीन भीड़ के दौरान टिकट उपलब्धता बेहतर होने की उम्मीद है।