गोरखपुर कैंट–पनियहवा रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, मुजफ्फरपुर–पोरबंदर रेलसेवा का मार्ग रहेगा परिवर्तित

जयपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट?पनियहवा रेलखंड के मध्य दोहरीकरण कार्य के तहत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते यात्रियों की सुविधा एवं रेल परिचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए मुजफ्फरपुर?पोरबंदर?मुजफ्फरपुर रेलसेवा को निर्धारित अवधि में मार्ग परिवर्तित कर संचालित किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं परिवर्तित मार्ग से संचालित रहेंगी?

गाड़ी संख्या 19270 मुजफ्फरपुर?पोरबंदर एक्सप्रेस

यह ट्रेन 24.05.26, 31.05.26, 01.06.26, 07.06.26 एवं 08.06.26 को मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करेगी तथा परिवर्तित मार्ग वाया छपरा ग्रामीण?भटनी?गोरखपुर होकर संचालित होगी।

मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा मेहसी, चकिया, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा एवं सिसवा बाजार स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

गाड़ी संख्या 19269 पोरबंदर?मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस

यह ट्रेन 05.06.26 को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी तथा परिवर्तित मार्ग वाया गोरखपुर?भटनी?छपरा ग्रामीण होकर संचालित होगी।

मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, चकिया एवं मेहसी स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेन की समय-सारणी एवं मार्ग परिवर्तन संबंधी जानकारी की पुष्टि कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।