यात्रियों की सुविधा के लिए 2 जोड़ी ट्रेनों में स्थायी रूप से बढ़ाए गए डिब्बे

रेलवे प्रशासन द्वारा बढ़ती यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 02 जोड़ी रेलसेवाओं में 02-02 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बों की स्थायी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक सीटों की उपलब्धता होगी और भीड़भाड़ से राहत मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने जानकारी देते हुए बताया कि?

1. गाड़ी संख्या 20993/20994 (जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर)

इस ट्रेन में जयपुर से 24 मई 2026 से तथा उदयपुर सिटी से 25 मई 2026 से 02 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बों की स्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।

2. गाड़ी संख्या 20987/20988 (उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी)

इस ट्रेन में उदयपुर सिटी से 24 मई 2026 से तथा असारवा से 25 मई 2026 से 02 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बों की स्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।

रेलवे के अनुसार इन दोनों ट्रेनों में डिब्बों की बढ़ोतरी के बाद कुल 15 डिब्बे होंगे। इसमें 02 थर्ड एसी, 02 वातानुकूलित कुर्सीयान, 03 द्वितीय शयनयान, 02 द्वितीय कुर्सीयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार और 01 गार्ड डिब्बा शामिल रहेगा।

रेलवे प्रशासन के इस फैसले से जयपुर, उदयपुर और असारवा मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और सफर अधिक सुविधाजनक हो सकेगा।