मदार-पालनपुर रेलखंड पर ब्रिज कार्य, यात्रियों की सुरक्षा हेतु लिया जाएगा ट्रैफिक ब्लॉक

मदार-पालनपुर रेलखंड पर ब्रिज कार्य, यात्रियों की सुरक्षा हेतु लिया जाएगा ट्रैफिक ब्लॉक

रेल सेवाएं रद्द, मार्ग परिवर्तित व कुछ ट्रेनें रहेंगी रेगुलेट

जोधपुर/अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा रेल यात्री सुरक्षा एवं संरक्षा को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखंड पर आउवा-भिंवालिया स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 605 पर आरसीसी बॉक्स लॉचिंग (डालने) का कार्य किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है, जिससे कुछ रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यह कार्य रेलवे संरचना को मजबूत बनाने तथा भविष्य में सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। इस दौरान कुछ ट्रेनें रद्द, कुछ मार्ग परिवर्तित एवं कुछ रेगुलेट रहेंगी।

रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

1. 14821 जोधपुर-साबरमती ? 14 व 15 मई 2026 को रद्द

2. 14822 साबरमती-जोधपुर ? 15 व 16 मई 2026 को रद्द

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं

1. 14707 हनुमानगढ़-दादर (15 मई) ? वाया लूनी-भीलडी-महेसाना

2. 20944 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस (15 मई) ? वाया लूनी-भीलडी-महेसाना

3. 20943 बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी (14 मई) ? वाया महेसाना-भीलडी-लूनी

4. 20694 बैंगलुरू-जोधपुर (13 मई) ? वाया महेसाना-भीलडी-लूनी

5. 20496 हडपसर-जोधपुर (14 मई) ? वाया महेसाना-भीलडी-लूनी

6. 19223 साबरमती-जम्मूतवी (15 मई) ? वाया महेसाना-भीलडी-लूनी

7. 12462 साबरमती-जोधपुर (15 मई) ? वाया महेसाना-भीलडी-लूनी

8. 14701 श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस (14 मई) ? वाया अजमेर-चित्तौड़गढ़-रतलाम-वडोदरा

रेगुलेट रेलसेवाएं

1. 12479 जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस (15 मई) ? मारवाड़ जंक्शन पर 15 मिनट रेगुलेट

2. 22548 साबरमती-ग्वालियर (15 मई) ? आबूरोड-भिंवालिया के मध्य 20 मिनट रेगुलेट

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे पूछताछ, एनटीईएस अथवा रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर लें। रेलवे द्वारा किए जा रहे यह कार्य भविष्य में अधिक सुरक्षित, तेज और सुगम रेल संचालन में सहायक सिद्ध होंगे।