मदार-पालनपुर रेलखंड पर आरसीसी बॉक्स लॉचिंग कार्य, कई ट्रेनें रद्द व मार्ग परिवर्तित

मदार-पालनपुर रेलखंड पर आरसीसी बॉक्स लॉचिंग कार्य, कई ट्रेनें रद्द व मार्ग परिवर्तित

यात्रियों को यात्रा से पहले शेड्यूल जांचने की सलाह

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखंड पर आउवा-भिंवालिया स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 605 पर आरसीसी बॉक्स डालने (लॉचिंग) के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कई ट्रेनों को रद्द, मार्ग परिवर्तित एवं रेगुलेट किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ब्लॉक अवधि के दौरान निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी

रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

14821 जोधपुर-साबरमती ट्रेन 14 व 15 मई 2026 को रद्द रहेगी।

14822 साबरमती-जोधपुर ट्रेन 15 व 16 मई 2026 को रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं

14707 हनुमानगढ़-दादर (15 मई) परिवर्तित मार्ग लूनी-भीलड़ी-महेसाना होकर चलेगी।

20944 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस (15 मई) परिवर्तित मार्ग लूनी-भीलड़ी-महेसाना होकर चलेगी।

20943 बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी (14 मई) परिवर्तित मार्ग महेसाना-भीलड़ी-लूनी होकर चलेगी।

20694 बेंगलुरू-जोधपुर (13 मई) परिवर्तित मार्ग महेसाना-भीलड़ी-लूनी होकर चलेगी।

20496 हडपसर-जोधपुर (14 मई) परिवर्तित मार्ग महेसाना-भीलड़ी-लूनी होकर चलेगी।

19223 साबरमती-जम्मूतवी (15 मई) परिवर्तित मार्ग महेसाना-भीलड़ी-लूनी होकर चलेगी।

12462 साबरमती-जोधपुर (15 मई) परिवर्तित मार्ग महेसाना-भीलड़ी-लूनी होकर चलेगी।

14701 श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस (14 मई) परिवर्तित मार्ग अजमेर-चित्तौड़गढ़-रतलाम-वडोदरा होकर संचालित होगी।

रेलवे के अनुसार मार्ग परिवर्तन के कारण इन ट्रेनों के कुछ स्टेशनों पर ठहराव नहीं रहेगा तथा कुछ नए स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

रेगुलेट रेलसेवाएं

12479 जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस (15 मई) मारवाड़ जंक्शन पर 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।

22548 साबरमती-ग्वालियर (15 मई) आबूरोड-भिंवालिया के बीच 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन का समय एवं मार्ग की जानकारी रेलवे स्टेशन, हेल्पलाइन या अधिकृत वेबसाइट/ऐप से अवश्य जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।