शिक्षकों के मार्गदर्शन और मेहनत से चमका सनशाइन स्कूल का रिजल्ट

आगरा के सनशाइन स्कूल का शानदार CBSE रिजल्ट,

अतुल कुमार 95.8% के साथ बने टॉपर, अंकुश और राधिका ने बढ़ाया मान

आगरा। CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में सनशाइन स्कूल, नौमील मानखेड़ा, आगरा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के 18 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।

विद्यालय के मेधावी छात्र अतुल कुमार ने 95.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अतुल ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय, शिक्षकों और अपने माता-पिता को दिया। उनका सपना इंजीनियर बनकर देश के विकास में योगदान देना है।

दूसरे स्थान पर अंकुश कुमार रहे, जिन्होंने 94.6% अंक प्राप्त किए। अंकुश भी भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं। वहीं राधिका चाहर ने 93.4% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। राधिका NEET की तैयारी कर रही हैं और डॉक्टर बनना चाहती हैं।

विद्यालय की छात्रा शैली ने 92% तथा रौनक ने 90.6% अंक प्राप्त कर टॉप-5 में अपनी जगह बनाई। विशेष बात यह रही कि रौनक ने बिना किसी कोचिंग के केवल शिक्षकों के मार्गदर्शन और सेल्फ स्टडी के दम पर यह सफलता हासिल की।

इन विद्यार्थियों ने भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

अनिश शाक्य ? 88.2%

खुशी चाहर ? 85.8%

प्रशांत कुमार ? 85.8%

शशांक पाल सिंह ? 84%

भूमिका ? 82.8%

अंकुश वर्मा ? 82.4%

मोहित निगम ? 81.8%

रेखा चाहर ? 81.4%

दिया लवानिया ? 81.2%

शांतनु ? 81.2%

प्रिंस चाहर ? 80.6%

भारती गोस्वामी ? 80.4%

प्रिंसी ? 80.2%

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ममता चाहर ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता बच्चों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय आगे भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

विद्यालय के प्रबंधक जयवीर सिंह चाहर ने कहा कि सनशाइन स्कूल हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाता है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।