मदर्स डे पर टीम इंडिया राइजिंग का जागरूकता अभियान, नारी शक्ति का हुआ सम्मान

आगरा। टीम इंडिया राइजिंग द्वारा रविवार को प्राइमरी विद्यालय, बुढ़ान सैयद में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम सदस्यों ने मदर्स डे के अवसर पर आकर्षक पेंटिंग बनाईं और बच्चों को सेव वाटर, सेव अर्थ एवं सेव ट्री का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में स्कूल की ओर से राजीव वर्मा सहित युवा टीम के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मदर्स डे के अवसर पर टीम की नारी शक्ति का सम्मान भी किया गया। इस दौरान संगीता राठौर, तरंग त्रिपाठी, रेखा टंडानी, निशा गुप्ता, दिव्या गुप्ता, नीतू सिंह, रजनी अग्रवाल, पूजा भौमिक, हर्षिका सिंह एवं रश्मि चोपड़ा सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।

अभियान में अमिताभ गुप्ता, उदित गर्ग, अमित कोहली, चतुर्भुज तिवारी, संदीप सिंह, मुकेश शर्मा, दीपक सिंह, डॉ. मनोज राजपूत, सुनील बग्गा, दिलीप वर्मा, ऋषभ ठाकुर, सुन्दरलाल चेतवानी, राहुल कुमार, जीतू सोलंकी, विप्लव जैन, उमंग गुप्ता और अवधेश उपाध्याय सहित अनेक सदस्यों ने सहभागिता की।