सरस्वती विद्या मंदिर खैरागढ़ में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

सुमित गर्ग संवाददाता खेरागढ़

📍 खेरागढ़, आगरा

श्री पूरन चंद्र रमेश चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, खैरागढ़ में गुरुवार 14 मई 2026 को अभिभावक गोष्ठी/बैठक का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन के साथ हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार, प्रबंधक श्री महेंद्र कुमार अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री निहाल सिंह सिकरवार एवं संयोजक श्री भजनलाल जी (आचार्य) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

बैठक का आयोजन प्रातः 12:00 बजे से 12:30 बजे तक किया गया, जिसमें अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। गोष्ठी में विद्यार्थियों की शिक्षा, अनुशासन, संस्कार एवं उज्ज्वल भविष्य को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहयोग देने तथा संस्कारयुक्त शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। विद्यालय प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए गोष्ठी का सफल समापन किया गया।