पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य से कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य से कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

मालतीपाटपुर स्टेशन से शुरू/समाप्त होंगी कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें

खोरधा रोड। ईस्ट कोस्ट रेलवे के खोरधा रोड मंडल अंतर्गत पुरी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य किए जाने के कारण आगामी दिनों में कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार कुछ गाड़ियां अपने निर्धारित गंतव्य पुरी तक न जाकर मालतीपाटपुर स्टेशन पर समाप्त होंगी, जबकि कुछ ट्रेनें पुरी के स्थान पर मालतीपाटपुर स्टेशन से प्रारंभ की जाएंगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह अस्थायी व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा एवं कार्य की गति को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।

प्रभावित रेलसेवाएं इस प्रकार हैं?

गाड़ी संख्या 12146 पुरी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस

दिनांक 19 एवं 26 मई 2026 को यह ट्रेन मालतीपाटपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी। पुरी से मालतीपाटपुर के बीच रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 12145 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पुरी एक्सप्रेस

दिनांक 17 एवं 24 मई 2026 को यह ट्रेन मालतीपाटपुर स्टेशन पर समाप्त होगी। मालतीपाटपुर से पुरी के बीच सेवा रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस

दिनांक 15, 22 एवं 29 मई 2026 को यह ट्रेन मालतीपाटपुर स्टेशन पर समाप्त होगी।

गाड़ी संख्या 12994 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस

दिनांक 18 एवं 25 मई 2026 को यह ट्रेन मालतीपाटपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी।

गाड़ी संख्या 22973 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस

दिनांक 20 एवं 27 मई 2026 को यह ट्रेन मालतीपाटपुर स्टेशन पर समाप्त होगी।

गाड़ी संख्या 22974 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस

दिनांक 23 एवं 30 मई 2026 को यह ट्रेन मालतीपाटपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी।

गाड़ी संख्या 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस

दिनांक 21 एवं 28 मई 2026 को यह ट्रेन मालतीपाटपुर स्टेशन पर समाप्त होगी।

गाड़ी संख्या 22910 पुरी-वलसाड एक्सप्रेस

दिनांक 17 एवं 24 मई 2026 को यह ट्रेन मालतीपाटपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी।

गाड़ी संख्या 20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस

दिनांक 19 एवं 26 मई 2026 को यह ट्रेन मालतीपाटपुर स्टेशन पर समाप्त होगी।

गाड़ी संख्या 20918 पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस

दिनांक 21 एवं 28 मई 2026 को यह ट्रेन मालतीपाटपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी।

गाड़ी संख्या 20472 पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस

दिनांक 20 एवं 27 मई 2026 को यह ट्रेन मालतीपाटपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी।

गाड़ी संख्या 20471 श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस

दिनांक 17 एवं 24 मई 2026 को यह ट्रेन मालतीपाटपुर स्टेशन पर समाप्त होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) पर ट्रेन की स्थिति एवं समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।