अहमदाबाद मंडल के स्टेशनों पर अंतिम मील कनेक्टिविटी को मिली नई गति रैपिडो और उबर के साथ साझेदारी, यात्रियों को मिल रही स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सुविधा

अहमदाबाद मंडल के स्टेशनों पर अंतिम मील कनेक्टिविटी को मिली नई गति

रैपिडो और उबर के साथ साझेदारी, यात्रियों को मिल रही स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सुविधा

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा को और अधिक बेहतर बनाने तथा निर्बाध फर्स्ट एवं लास्ट माइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। इसके तहत अहमदाबाद मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रैपिडो और उबर के साथ रणनीतिक साझेदारी कर एकीकृत मोबिलिटी सेवाएं शुरू की गई हैं, जिससे यात्रियों को स्टेशन से अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी हो रही है।

इस पहल के अंतर्गत साबरमती रेलवे स्टेशन पर देश का पहला ?Rapido Traveler?s Lounge? स्थापित किया गया है। यह सुविधा यात्रियों को आधुनिक एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान कर रही है। यहां यात्रियों को लगभग शून्य प्रतीक्षा समय में राइड उपलब्ध कराने के साथ-साथ समर्पित पैसेंजर लाउंज, ऑन-ग्राउंड सहायता तथा नए उपयोगकर्ताओं को पहली यात्रा निःशुल्क जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

रेलवे के अनुसार, अक्टूबर 2025 से अब तक इस व्यवस्था के माध्यम से

1.5 लाख से अधिक बाइक राइड्स,

2 लाख से अधिक ऑटो राइड्स तथा

1 लाख से अधिक कैब बुकिंग्स सफलतापूर्वक संचालित की जा चुकी हैं।

इसी क्रम में अहमदाबाद जंक्शन पर भी यात्रियों की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने के लिए ?Uber Managed Transit Hub? शुरू किया गया है। इस हब में यात्रियों के लिए उबर सहायता कियोस्क, ऑन-ग्राउंड सपोर्ट स्टाफ, फुट ओवर ब्रिज से सीधे जुड़ा एलिवेटेड पार्किंग क्षेत्र तथा प्रतिदिन लगभग 1.10 लाख यात्रियों के लिए व्यवस्थित बोर्डिंग प्रबंधन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि सितंबर 2025 से अब तक इस व्यवस्था के जरिए 10 लाख से अधिक कैब बुकिंग्स दर्ज की जा चुकी हैं, जो यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और इस योजना की सफलता को दर्शाती हैं।

यात्रियों से मिले उत्साहजनक प्रतिसाद को देखते हुए अब इस प्रकार की सुविधा का विस्तार मणिनगर, वटवा सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी किया जा रहा है।

पश्चिम रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह पहल अहमदाबाद मंडल की स्मार्ट स्टेशन व्यवस्था, तकनीक आधारित यात्री सेवाओं तथा एकीकृत शहरी परिवहन समाधान के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह कदम भारतीय रेलवे के ?Ease of Travel? विजन के अनुरूप यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।