15 मई से वटवा के स्थान पर मणिनगर से चलेगी मुंबई सेंट्रल एसी स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने वटवा-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन के संचालन में बदलाव करते हुए इसे अब मणिनगर स्टेशन से संचालित करने का निर्णय लिया है। रेलवे के इस फैसले से मणिनगर एवं आसपास के यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी।

पश्चिम रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 09082/09081 मणिनगर-मुंबई सेंट्रल एसी सुपरफास्ट स्पेशल (साप्ताहिक) का संचालन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 09082 (मणिनगर-मुंबई सेंट्रल)

यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को मणिनगर से रात्रि 22:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 07:10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह सेवा 15 मई 2026 से 26 जून 2026 तक संचालित रहेगी।

ट्रेन संख्या 09081 (मुंबई सेंट्रल-मणिनगर)

यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को मुंबई सेंट्रल से रात्रि 23:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 07:25 बजे मणिनगर पहुंचेगी। यह सेवा 14 मई 2026 से 25 जून 2026 तक चलेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह ट्रेन वटवा स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

पश्चिम रेलवे द्वारा गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और सुगम यात्रा अनुभव मिल सके।