बितरोई–मानपुर नगरिया रेलखंड पर रेल संरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल भी सम्पन्न

बितरोई - मानपुर नगरिया रेलखंड पर रेल संरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण

120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल भी सम्पन्न

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में रेल संरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रथम दिन बितरोई-मानपुर नगरिया रेलखंड पर रेल संरक्षा आयुक्त (परिमंडल पूर्वोत्तर रेलवे) प्रणजीत सक्सेना द्वारा विस्तृत संरक्षा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्रमुख मुख्य इंजीनियर नीलमणि, मुख्य ब्रिज इंजीनियर राजीव वर्मा, अन्य प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्ष, अपर मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर मनोज कुमार सहित मंडल के शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।

रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीत सक्सेना ने ओएमएस स्पेशल के माध्यम से बितरोई-मानपुर नगरिया रेलखंड के मध्य किमी 398/8 से 399/13 पर स्थित मेजर पुल संख्या 410 का गहन संरक्षा निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने एसईजे प्वाइंट संख्या 41 एवं 42 का भी निरीक्षण करते हुए मानपुर नगरिया स्टेशन पहुंचकर वहां व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के पश्चात रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा ओएमएस स्पेशल ट्रेन से सोरों शुकर से बितरोई रेलखंड पर 120 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक किया गया। यह ट्रायल रेल संचालन की सुरक्षा और ट्रैक की क्षमता जांचने के उद्देश्य से किया गया।

इसके अतिरिक्त रेल संरक्षा आयुक्त ने इज्जतनगर-लालकुआं-काशीपुर रेलखंड का भी विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलखंड पर स्थित स्टील गर्डर ब्रिज संख्या 92 का निरीक्षण कर उसकी संरक्षा की भी परख की।

रेल प्रशासन के अनुसार यह निरीक्षण रेल संरक्षा मानकों को और अधिक मजबूत करने तथा रेलखंड पर सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर