भमोरा-आंवला मार्ग पर समपार संख्या 261/सी दो रातों के लिए रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग से होगा आवागमन

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में रेलपथ मरम्मत एवं सावधिक ओवर कार्य के चलते मकरन्दपुर-घटपुरी स्टेशनों के मध्य स्थित समपार संख्या 261/सी (भमोरा-आंवला मार्ग) को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। रेलवे द्वारा यह कार्य यात्रियों एवं रेल परिचालन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह समपार 08 मई 2026 की रात्रि 23:00 बजे से 09 मई 2026 प्रातः 05:00 बजे तक बंद रहेगा। इसके बाद पुनः 09 मई 2026 की रात्रि 23:00 बजे से 10 मई 2026 प्रातः 05:00 बजे तक समपार को सड़क यातायात के लिए बंद रखा जाएगा।

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इस अवधि के दौरान सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए वैकल्पिक मार्ग अलीगंज मार्ग पर स्थित सीमित ऊंचाई वाले पुल के माध्यम से उपलब्ध रहेगा। रेलवे प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें तथा निर्धारित समय में समपार बंद रहने की जानकारी को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

रेल प्रशासन ने सड़क उपयोगकर्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर मंडल संजीव शर्मा द्वारा जारी की गई।