बरेली सिटी यार्ड में एलएचएस निर्माण कार्य, कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट व शॉर्ट ओरिजनेट रहेंगी

बरेली। रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी यार्ड में स्थित समपार संख्या 248/स्पेशल (श्मशान भूमि) पर एलएचएस निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते कुछ ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से शॉर्ट-टर्मिनेट एवं शॉर्ट-ओरिजनेट किया जाएगा। यह व्यवस्था निर्धारित तिथियों तक लागू रहेगी।

शॉर्ट टर्मिनेशन (यात्रा समाप्त):

ट्रेन संख्या 55329 कासगंज-बरेली सिटी सवारी गाड़ी 12 मई से 16 मई 2026 तक बरेली जंक्शन पर ही समाप्त होगी। इस अवधि में यह ट्रेन बरेली जंक्शन-बरेली सिटी के बीच निरस्त रहेगी।

ट्रेन संख्या 55316/55318 पीलीभीत-बरेली सिटी, 05402 काशीपुर-बरेली सिटी डेमू, 75304 पीलीभीत-बरेली सिटी डेमू तथा 75302 टनकपुर-बरेली सिटी सवारी गाड़ी 9 मई से 15 मई 2026 तक इज्जतनगर पर ही समाप्त होंगी। इन ट्रेनों का संचालन इज्जतनगर-बरेली सिटी के बीच निरस्त रहेगा।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 05307 टनकपुर-बरेली जंक्शन मेला स्पेशल 11, 14 एवं 16 मई 2026 को इज्जतनगर पर ही समाप्त होगी। इस दौरान यह ट्रेन इज्जतनगर-बरेली जंक्शन के बीच निरस्त रहेगी।

शॉर्ट ओरिजनेशन (यात्रा प्रारंभ):

ट्रेन संख्या 55328 बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी 13 मई से 17 मई 2026 तक बरेली जंक्शन से संचालित होगी। इस अवधि में यह ट्रेन बरेली सिटी-बरेली जंक्शन के बीच निरस्त रहेगी।

ट्रेन संख्या 55315 बरेली सिटी-पीलीभीत, 55313 बरेली सिटी-लालकुआं तथा 75303 बरेली सिटी-पीलीभीत डेमू 9 मई से 15 मई 2026 तक इज्जतनगर से चलाई जाएंगी। वहीं ट्रेन संख्या 75301 बरेली सिटी-पीलीभीत डेमू एवं 05401 बरेली सिटी-रामनगर स्पेशल डेमू 10 मई से 16 मई 2026 तक इज्जतनगर से संचालित होंगी। इन सभी ट्रेनों का संचालन बरेली सिटी-इज्जतनगर के बीच निरस्त रहेगा।

इसके अतिरिक्त ट्रेन संख्या 05308 बरेली जंक्शन-टनकपुर मेला स्पेशल 12, 15 एवं 17 मई 2026 को इज्जतनगर से चलाई जाएगी। इस दौरान यह ट्रेन बरेली सिटी-इज्जतनगर के बीच निरस्त रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

यह जानकारी संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर मंडल द्वारा दी गई।