रेलपथ मरम्मत कार्य के चलते 8 मई को बंद रहेगा कुंदनपुरा रेलवे फाटक, यातायात रहेगा प्रभावित

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा रेलपथ मरम्मत कार्य किए जाने के कारण जयपुर-बांदीकुई रेलखंड पर स्थित समपार फाटक संख्या 213 (कुंदनपुरा फाटक) को एक दिन के लिए सड़क यातायात हेतु बंद रखा जाएगा। इस दौरान क्षेत्र में आवागमन प्रभावित रहने की संभावना है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि जयपुर-बांदीकुई रेलखंड के खातीपुरा-जगतपुरा स्टेशनों के मध्य स्थित यह समपार फाटक दिनांक 08 मई 2026 को सुबह 08:00 बजे से शाम 18:00 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह कदम रेलपथ की मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य को सुरक्षित और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए उठाया गया है। रेलवे ने आमजन से अपील की है कि वे इस अवधि में वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें तथा असुविधा से बचने के लिए पहले से यात्रा की योजना बनाएं।