श्राइन बोर्ड में प्रशासनिक फेरबदल, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जारी किए तबादला आदेश

कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रशासन ने यात्रा प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्यालय, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, कटड़ा द्वारा जारी आदेश 06 मई के अनुसार यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

आदेशों के तहत सुपरवाइजर, सीनियर रिसेप्शनिस्ट, अटेंडेंट, सुरक्षा कर्मियों सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को भवन, अर्धकुंवारी, भैरों मंदिर, संजीछत्त, बाणगंगा, कटड़ा कार्यालय और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

श्राइन बोर्ड प्रशासन का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा यात्रा संचालन को और अधिक व्यवस्थित बनाना है। आगामी यात्रा सीजन को देखते हुए यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित सभी कर्मचारी अपने वर्तमान कार्यस्थल से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त माने जाएंगे और नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

यह आदेश मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एसएमवीडीएसबी की स्वीकृति से जारी किए गए हैं। आदेश पर संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Jt. CEO) सतीश कुमार शर्मा द्वारा दी गई है।