यात्रियों को राहत: जम्मू-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में अतिरिक्त 3AC कोच की अवधि बढ़ी

जम्मू। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए जम्मू मंडल उत्तर रेलवे ने राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12425/12426) में लगाए गए अतिरिक्त कोच की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को अधिक सुविधा देना और कन्फर्म बर्थ की उपलब्धता बढ़ाना है।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 12426 (जम्मू से नई दिल्ली) में 3rd AC का अतिरिक्त कोच अब 9 मई से 15 मई तक लगाया जाएगा। इस अतिरिक्त कोच के जुड़ने से प्रति फेरे लगभग 72 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी, जिससे प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

इस सुविधा का लाभ विशेष रूप से पठानकोट कैंट, लुधियाना और अंबाला से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी मिलेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी टिकट बुकिंग सुनिश्चित करें।

यात्री बर्थ उपलब्धता की जानकारी IRCTC वेबसाइट या रेलवे आरक्षण काउंटर से प्राप्त कर सकते हैं।

राघवेंद्र सिंह, जनसम्पर्क निरीक्षक, जम्मू मंडल