गर्मी में बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने शुरू की डानकुनी–आनंद विहार स्पेशल

गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 03009/03010 डानकुनी?आनंद विहार टर्मिनल?डानकुनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सीमित फेरों के साथ मई और जून 2026 में संचालित की जाएगी, जिससे दिल्ली मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 03009 डानकुनी से आनंद विहार टर्मिनल के लिए प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन 09, 16 और 30 मई तथा 06, 13, 20 और 27 जून 2026 को संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 03010 आनंद विहार टर्मिनल से डानकुनी के लिए प्रत्येक रविवार को चलेगी, जो 10, 17 और 31 मई तथा 07, 14, 21 और 28 जून 2026 को संचालित रहेगी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि गाड़ी संख्या 03009 का संचालन 23 मई 2026 को तथा गाड़ी संख्या 03010 का संचालन 24 मई 2026 को नहीं किया जाएगा।

इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिसमें एक एसी द्वितीय श्रेणी कोच, तीन एसी तृतीय श्रेणी कोच, दस स्लीपर कोच, छह सामान्य कोच तथा दो एसएलआर/डी कोच शामिल होंगे। ट्रेन डानकुनी से रात 00:30 बजे प्रस्थान करेगी और बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, गया, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, इटावा और टुंडला जंक्शन सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से रात 23:30 बजे रवाना होकर निर्धारित ठहरावों के साथ डानकुनी पहुंचेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की समय-सारिणी और संचालन की जानकारी आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त कर लें। रेलवे का कहना है कि इस ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को आरामदायक यात्रा सुविधा मिलेगी और भीड़भाड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।