कृषक इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित

फिरोजाबाद। सोमवार को कृषक इंटर कॉलेज, पचोखरा के प्रांगण में यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 के अंतर्गत हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक बृजेश उपाध्याय, संस्थाध्यक्ष संतोष उपाध्याय एवं प्रधानाचार्य रंगेश कुमार उपाध्याय ने मेधावी छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर, ट्रॉफी भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रबंधक बृजेश उपाध्याय ने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी स्तर की प्रतिस्पर्धा में सफल हो सकते हैं।

इंटरमीडिएट वर्ग में हरिओम ने प्रथम, अनुज ने द्वितीय, तमन्ना ने तृतीय, प्रतीक ने चतुर्थ तथा साक्षी शर्मा ने पंचम स्थान प्राप्त किया। वहीं हाई स्कूल वर्ग में गौरी शर्मा प्रथम, उमा भारती द्वितीय, शिप्रा तृतीय, शिल्पी चतुर्थ एवं अंकित ने पंचम स्थान हासिल किया।

समारोह में उपस्थित अभिभावक अपने बच्चों के सम्मान से अत्यंत प्रसन्न नजर आए। इस दौरान जयवीर उपाध्याय, गिरीश उपाध्याय, केहरी सिंह, राजेश कुमार, गोकुल चंद्र गौतम, अमित उपाध्याय, सुनील कुमार जैन, आलोक उपाध्याय, शीरध्वज शर्मा, रिचा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।