दिल्ली कूच से पहले करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष निकुंज ठाकुर हाउस अरेस्ट

फिरोजाबाद।यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस प्रशासन ने करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष निकुंज ठाकुर को रविवार को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया।
बताया गया है कि करणी सेना ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच का कार्यक्रम घोषित किया था। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने एहतियातन कदम उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाना चाहते थे, लेकिन पुलिस कार्रवाई से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
इस मौके पर विवेक ठाकुर, देवेश ठाकुर, छोटू ठाकुर, अजय ठाकुर, रामू, रंजीत चौहान, पिंटू प्रधान और हिमांशू गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। क्षेत्र में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रहा।