समर सीजन में यात्रियों को राहत, कई ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

समर सीजन में यात्रियों को राहत, कई ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

फिरोजपुर। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को आरक्षित सीटों की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से फिरोजपुर मंडल द्वारा कई प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे के अनुसार इस पहल से यात्रियों को सफर में राहत मिलेगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक हो सकेगी।

इन ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

ट्रेन संख्या 04624 (अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस) में 27 अप्रैल 2026 को AC 3 टियर का 01 अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा।

ट्रेन संख्या 04654 (अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी क्लोन स्पेशल) में 29 अप्रैल 2026 को स्लीपर क्लास का 01 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 20498 (फिरोजपुर कैंट-रामेश्वरम हमसफर एक्सप्रेस) में 02 मई 2026 को AC 3 टियर का 01 अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा।

शताब्दी एक्सप्रेस 12030 में 25 और 26 अप्रैल तथा 01 मई 2026 को AC चेयर कार का 01 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

शताब्दी एक्सप्रेस 12032 में 30 अप्रैल 2026 को AC चेयर कार का 01 अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा।

अमृतसर-अजमेर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 19612 एवं 19614 में 23 अप्रैल 2026 से 31 मई 2026 तक स्लीपर क्लास का 01 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त कोच लगाने से यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी, जिससे टिकट कन्फर्म होने की संभावना बढ़ेगी और यात्रा के दौरान भीड़ कम होगी।

फिरोजपुर मंडल यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) से अपडेट जानकारी प्राप्त कर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।