अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026: अलीगढ़ में फायर मॉक ड्रिल व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित! सीएफओ मुकेश कुमार

अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026: अलीगढ़ में फायर मॉक ड्रिल व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

?Safe School, Safe Hospital? अभियान के तहत सुरक्षा मानकों पर दिया गया प्रशिक्षण

अलीगढ़। अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत अलीगढ़ में अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, संस्थानों और कर्मचारियों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान फायर सर्विस विभाग द्वारा ?Safe School, Safe Hospital & Fire Safety Aware Society ? Together for Fire Prevention? थीम के तहत फायर सेफ्टी संबंधी दिशा-निर्देशों पर विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए स्कूलों, अस्पतालों और व्यावसायिक भवनों में फायर सेफ्टी मानकों का पालन अनिवार्य है।

कार्यक्रम में फायर टीम ने मॉक ड्रिल के माध्यम से अग्निशमन उपकरणों का उपयोग, फायर एक्सटिंग्विशर चलाने की प्रक्रिया, आग लगने पर सुरक्षित निकासी और प्राथमिक बचाव के उपायों का प्रदर्शन किया। साथ ही उपस्थित कर्मचारियों को यह भी बताया गया कि भवन निर्माण और संचालन में मानचित्र स्वीकृति, फायर एनओसी, विद्युत सुरक्षा तथा इमरजेंसी निकासी मार्गों की व्यवस्था बेहद जरूरी है।

अधिकारियों ने अपील की कि व्यावसायिक भवनों में ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण नियमों के अनुसार किया जाए और इलेक्ट्रिकल फिटिंग व वायरिंग की समय-समय पर जांच कराई जाए। साथ ही आग से बचाव के लिए भवनों में पर्याप्त फायर सेफ्टी उपकरण, पानी की व्यवस्था और प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

अग्निशमन विभाग ने कहा कि जागरूकता और प्रशिक्षण ही आग जैसी घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है। इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी और आपदा की स्थिति में नुकसान को कम किया जा सकेगा।