यात्रियों के लिए उधना–मधुबनी–उधना अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाएगा रेल प्रशासन

यात्रियों के लिए उधना?मधुबनी?उधना अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाएगा रेल प्रशासन

19 व 20 अप्रैल को एक-एक फेरे का संचालन, 19 डिब्बों की रहेगी रेक

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 09067/09068 उधना?मधुबनी?उधना अनारक्षित विशेष गाड़ी के संचालन का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन सीमित फेरों के लिए चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को यात्रा में अतिरिक्त सुविधा मिल सके।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09067 उधना से मधुबनी के लिए रविवार 19 अप्रैल 2026 को एक फेरा संचालित करेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 09068 मधुबनी से उधना के लिए सोमवार 20 अप्रैल 2026 को एक फेरा चलेगी। इस विशेष ट्रेन की कोच संरचना कुल 19 डिब्बों की होगी।

गाड़ी संख्या 09067 उधना से रविवार सुबह 05:30 बजे प्रस्थान करेगी और मार्ग में विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के बाद सोमवार को 19:00 बजे मधुबनी पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09068 मधुबनी से सोमवार रात 20:00 बजे रवाना होकर उधना पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान ट्रेन का प्रमुख ठहराव मानिकपुर और प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर रहेगा। इसके अलावा ट्रेन का ठहराव चालटन, बरदोली, नंदूरबार, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपररिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, सतना, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, फतुहा, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा तथा सकरी सहित अन्य स्टेशनों पर भी होगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय एवं ठहराव की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट अथवा अधिकृत माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें।