प्रयागराज। रेलवे में संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया

प्रयागराज। रेलवे में संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित ?संकल्प सभागार? में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 20 कर्मचारियों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन मुबश्शिर वारिस, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी यूसी शुक्ला, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक/समन्वय अकांशु गोविल, वरिष्ठ मंडल मैकेनिकल इंजीनियर/कोचिंग शिव सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/समन्वय जावेद अख्तर, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर/समन्वय प्रमोद कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग हरिमोहन, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/सामान्य अखिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं निरीक्षक उपस्थित रहे।

मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों ने जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए संभावित दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि रेल का सुरक्षित और संरक्षित परिचालन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और कर्मचारियों के बेहतर कार्य से अन्य साथियों को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कर्मचारियों से भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्कता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान हॉट एक्सल, फ्लैट टायर, हैंगिंग पार्ट, हैवी ब्रेक बाइंडिंग, स्प्रिंग ब्रोकन, असामान्य आवाज तथा यात्री के ट्रेन से गिरने जैसी घटनाओं पर समय रहते त्वरित कार्रवाई कर संरक्षा सुनिश्चित की, जिससे बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सका।

पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में लोको पायलट/प्रयागराज छिवकी बृजेश कुमार राय, सहायक लोको पायलट अखिलेश यादव, लोको पायलट कृष्ण कान्त पाल, सहायक लोको पायलट सुरेन्द्र कुमार यादव, लोको पायलट/प्रयागराज एन.ए. सिद्दीकी, सहायक लोको पायलट शिवम मिश्रा, ट्रैक मेंटेनर-IV/पनहाई शुभम यादव, ट्रेन मैनेजर/न्यू कानपुर शेखर दीक्षित, स्टेशन अधीक्षक/सकतेशगढ़ उमेश चन्द, पॉइंट्समैन/इरादतगंज रिंकी देवी, पॉइंट्समैन/भाउपुर सचिन कटियार, स्टेशन मास्टर/जसरा राजेश कुमार पाण्डेय, पॉइंट्समैन/जिगना अवधेश कुमार यादव, पॉइंट्समैन/अजायबपुर मथुरा मीना, स्टेशन मास्टर/पसहीकला मुकेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक/वैर हरषी लाल मीना, तकनीशियन कारपेंटर-I/कै&वै/टूंडला सुरेश चन्द्र, वरिष्ठ खंड अभियंता/कै&वै/जीएमसी विनोद कच्छप, हेल्पर/कै&वै/मानिकपुर उमेश कुमार तथा अवर अभियंता/कै&वै/जीएमसी रामरुप मीना शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान से कर्मचारियों में उत्साह बढ़ता है और रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलती है।