बिजनौर में फायर सीजन को लेकर अग्निशमन विभाग का अभियान तेज, स्कूल-कॉलेजों में फायर ऑडिट व प्रशिक्षण

बिजनौर। फायर सीजन को देखते हुए जनपद बिजनौर में अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग द्वारा स्कूलों, कॉलेजों एवं कोचिंग सेंटरों में फायर ऑडिट तथा अग्नि सुरक्षा एवं इवैकुएशन (आपात निकासी) को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 09 अप्रैल को महानिदेशक, अग्निशमन तथा आपात सेवा उत्तर प्रदेश के आदेश से 02 अप्रैल से तथा पुलिस अधीक्षक बिजनौर के आदेशानुसार संचालित किया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी बिजनौर के दिशा-निर्देशन में स्कीम नंबर-02 के अंतर्गत प्रभारी अग्निशमन केंद्र नजीबाबाद, नगीना, धामपुर एवं बिजनौर द्वारा जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान संस्थानों में मौजूद छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। साथ ही संबंधित संस्थानों को मानकों के अनुरूप अग्निशमन उपकरण, सुरक्षा व्यवस्था एवं इमरजेंसी निकासी मार्ग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अग्निशमन विभाग द्वारा जिन शिक्षण संस्थानों में फायर ऑडिट एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया, उनमें शामिल हैं?

उच्च प्राथमिक विद्यालय, गजरौला अचपल, बिजनौर

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, गजरौला अचपल, बिजनौर

विशाल इंटरनेशनल स्कूल, ग्राम मिर्जापुर, शेरकोट, धामपुर

विश्व भारती पब्लिक स्कूल, स्टेशन रोड, धामपुर

रामकली देवी इंटर कॉलेज, ग्राम महावतपुर बिल्लोच, नजीबाबाद

सरस्वती शिशु मंदिर, कोटद्वार रोड, नजीबाबाद

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि जिले में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों से अपील की कि वे अग्नि सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि से बचा जा सके।