नजीबाबाद में अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूलों में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता, छात्रों को दी गई अग्नि सुरक्षा की जानकारी

नजीबाबाद में अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूलों में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता, छात्रों को दी गई अग्नि सुरक्षा की जानकारी

नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय लखनऊ के आदेशानुसार एवं जनपद बिजनौर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशन में बुधवार को तहसील नजीबाबाद क्षेत्र में अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी अग्निशमन केंद्र नजीबाबाद के के. एस. जादौन द्वारा किया गया। इस अवसर पर अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह की थीम ?Safe School, Safe Hospital & Fire Safety Aware Society ? Together for Fire Prevention? (सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज ? आग की रोकथाम के लिए एक साथ) के अंतर्गत विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

अग्निशमन विभाग की टीम ने विभिन्न स्कूलों में निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया तथा आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही छात्र-छात्राओं को अग्निशमन उपकरणों के संचालन के बारे में भी बताया गया।

टीम द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि आग लगने पर घबराएं नहीं, तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाएं और घटना की सूचना शीघ्र फायर सर्विस को दें। इसके साथ ही स्कूलों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित पंपलेटों का वितरण भी किया गया।

यह कार्यक्रम निम्नलिखित विद्यालयों में आयोजित किया गया?

ग्रीन लाइट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, नांगल नजीबाबाद

कुंदन सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हरिद्वार रोड साहनपुर नजीबाबाद

ग्लोबल वालिया एकेडमी, नगीना बूंदकी रोड नजीबाबाद

मूलचंद एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोटद्वार रोड नजीबाबाद

अग्निशमन विभाग द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाते हुए छात्र-छात्राओं को आग से बचाव व सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।