कोटा स्टेशन पुनर्विकास कार्य से रेल सेवाएं प्रभावित, कई ट्रेनें सोगरिया तक सीमित, कुछ का मार्ग परिवर्तन व री-शेड्यूल

प्रयागराज। रेल प्रशासन ने यात्रियों को सूचित किया है कि पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा कोटा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पुनर्विकास कार्य के चलते कुछ रेल सेवाओं में आंशिक निरस्तीकरण तथा शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा मध्य रेलवे में तीसरी लाइन कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन एवं एक ट्रेन को री-शेड्यूल किया गया है। वहीं यात्री सुविधा के लिए नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त फेरे भी बढ़ाए गए हैं।

कोटा स्टेशन पर कार्य के कारण आंशिक निरस्तीकरण

रेल प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 19812 इटावा-कोटा एक्सप्रेस 15 अप्रैल 2026 से 04 मई 2026 तक कोटा के बजाय सोगरिया स्टेशन तक ही जाएगी।

यह ट्रेन सोगरिया स्टेशन पर 07:20 बजे पहुंचेगी।

ब्रिज नंबर 110 पर मेगा ब्लॉक से ट्रेनें सोगरिया तक सीमित

ब्रिज नंबर 110 लाइन पर मेगा ट्रैफिक व बिजली ब्लॉक के चलते पटना-कोटा और कोटा-पटना एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित रहेगा।

गाड़ी संख्या 13237 एवं 13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस

15 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक कोटा के बजाय सोगरिया स्टेशन (आगमन समय 12:00 बजे) तक ही जाएगी।

गाड़ी संख्या 13238 एवं 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस

16 अप्रैल 2026 से 12 मई 2026 तक सोगरिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 150 मिनट री-शेड्यूल होकर 20:40 बजे रवाना होगी।

कल्याण-कसारा के बीच तीसरी लाइन कार्य से ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

मध्य रेलवे द्वारा कल्याण-कसारा स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन के कार्य के कारण कुछ ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।

04151 कानपुर सेंट्रल?लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल

(प्रभावी तिथि 24.04.2026)

जलगांव-नंदुरबार-वसई रोड मार्ग से चलेगी।

01074 बनारस?लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल

(प्रभावी तिथि 24.04.2026)

मनमाड-पुणे-कल्याण मार्ग से चलेगी।

22537 गोरखपुर?लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस

(प्रभावी तिथि 24.04.2026)

जलगांव-नंदुरबार-वसई रोड मार्ग से संचालित होगी।

री-शेड्यूल ट्रेन

04152 लोकमान्य तिलक टर्मिनस?कानपुर सेंट्रल स्पेशल

(प्रभावी तिथि 25.04.2026)

लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर 4 घंटे 30 मिनट री-शेड्यूल की जाएगी।

नई दिल्ली-हावड़ा आरक्षित स्पेशल के अतिरिक्त फेरे

यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 04052/04051 नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली आरक्षित स्पेशल के अप्रैल 2026 में 12-12 अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया गया है।

04052 नई दिल्ली से : 15, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 25, 26, 27, 28 अप्रैल (कुल 12 फेरे)

04051 हावड़ा से : 17, 18, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 27, 28, 29, 30 अप्रैल (कुल 12 फेरे)

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे पूछताछ सेवा या अधिकृत वेबसाइट/ऐप से प्राप्त कर.