महाप्रबंधक एकादश ने डीआरएम एकादश को हराया, मैत्री क्रिकेट मैच में शानदार जीत

प्रयागराज। प्रयागराज मंडल के डीएसए ग्राउंड में आयोजित महाप्रबंधक एकादश बनाम डीआरएम एकादश मैत्री क्रिकेट मैच में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में महाप्रबंधक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

मैच में डीआरएम एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवरों में डीआरएम टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। टीम की ओर से श्री आकाश ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 98 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। महाप्रबंधक एकादश की ओर से गेंदबाजी में डॉ. परवेज ने 3 विकेट और श्री सतेंद्र ने 1 विकेट लिया।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाप्रबंधक एकादश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट खोए मात्र 12.1 ओवर में 158 रन बनाकर मैच जीत लिया। महाप्रबंधक टीम की ओर से डॉ. परवेज ने 46 गेंदों में नाबाद 98 रन की धमाकेदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डॉ. परवेज को ?मैन ऑफ द मैच? पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं डीआरएम एकादश के श्री आकाश को भी उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक ने आयोजक मंडल को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन अधिकारियों के बीच आपसी सौहार्द और टीम भावना को बढ़ाते हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव कार्यालयीन वातावरण में भी दिखाई देता है।

कार्यक्रम के दौरान डीएसए स्पोर्ट्स सेल की ओर से डीआरएम श्री रजनीश अग्रवाल द्वारा महाप्रबंधक को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भी भेंट किया गया।

यह मैत्री क्रिकेट मैच खेल भावना, टीम वर्क और उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रतीक रहा, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।