मदार-पालनपुर रेलखंड पर आरसीसी बॉक्स लॉचिंग कार्य, कई ट्रेनें रद्द व मार्ग परिवर्तित

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखंड पर रानी-खीमेल स्टेशनों के मध्य स्थित ब्रिज संख्या 638 पर आरसीसी बॉक्स डालने (लॉचिंग) के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण आगामी दिनों में रेल यातायात प्रभावित रहेगा तथा कई रेल सेवाएं रद्द, मार्ग परिवर्तित एवं रेगुलेट रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार प्रभावित रेल सेवाओं का विवरण इस प्रकार है।

रद्द रेलसेवाएं

14821 जोधपुर-साबरमती रेलसेवा 16 व 17 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी।

14822 साबरमती-जोधपुर रेलसेवा 17 व 18 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं

14701 श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस (16 अप्रैल) अब अजमेर-चित्तौड़गढ़-रतलाम-वडोदरा होकर चलेगी।

ठहराव: भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर

14707 हनुमानगढ़-दादर (17 अप्रैल) अब लूनी-भीलड़ी-महेसाना होकर चलेगी।

ठहराव: समदड़ी, जालोर, मारवाड़ भीनवाल, भीलड़ी, पाटन

20944 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस (17 अप्रैल) अब लूनी-भीलड़ी-महेसाना होकर चलेगी।

ठहराव: समदड़ी, जालोर, मारवाड़ भीनवाल, भीलड़ी, पाटन

20943 बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी (16 अप्रैल) अब महेसाना-भीलड़ी-लूनी होकर चलेगी।

ठहराव: पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनवाल, जालोर, समदड़ी

20694 बैंगलुरू-जोधपुर (15 अप्रैल) अब महेसाना-भीलड़ी-लूनी होकर चलेगी।

ठहराव: पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनवाल, जालोर, समदड़ी

20496 हडपसर-जोधपुर (16 अप्रैल) अब महेसाना-भीलड़ी-लूनी होकर चलेगी।

ठहराव: पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनवाल, जालोर, समदड़ी

19223 साबरमती-जम्मूतवी (17 अप्रैल) अब महेसाना-भीलड़ी-लूनी होकर चलेगी।

ठहराव: पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनवाल, जालोर, समदड़ी

12462 साबरमती-जोधपुर (17 अप्रैल) अब महेसाना-भीलड़ी-लूनी होकर चलेगी।

ठहराव: पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनवाल, जालोर, समदड़ी

रेगुलेट रेलसेवा

22548 साबरमती-ग्वालियर (17 अप्रैल) पालनपुर-खीमेल के बीच 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे पूछताछ सेवा या अधिकृत वेबसाइट/ऐप से प्राप्त कर लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।