चित्तौड़गढ़-उदयपुर रेलखंड पर ब्रिज कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रीशड्यूल

अजमेर। उत्तर-पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल अंतर्गत चित्तौड़गढ़-उदयपुर रेलखंड पर झड़वासा-बांदनवाड़ा स्टेशनों के मध्य स्थित ब्रिज संख्या 74 पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते कुछ रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस आवश्यक निर्माण कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों को रीशड्यूल किया गया है तथा एक ट्रेन को मार्ग में रेगुलेट रखा जाएगा।

रीशड्यूल रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 14802, इंदौर-जोधपुर रेलसेवा

दिनांक 14.04.26 को इंदौर से अपने निर्धारित समय से 04 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 17605, काचीगुड़ा-भगत की कोठी रेलसेवा

दिनांक 12.04.26 को काचीगुड़ा से अपने निर्धारित समय से 04 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 14801, जोधपुर-इंदौर रेलसेवा

दिनांक 14.04.26 को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

रेगुलेट रेल सेवा (मार्ग में)

गाड़ी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा

दिनांक 14.04.26 को जयपुर से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन मार्ग में अजमेर-झड़वासा स्टेशनों के मध्य 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले रेलवे पूछताछ/एनटीईएस के माध्यम से ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।