अजमेर-चित्तौड़गढ़ रेलखंड पर ब्रिज संख्या 74 पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में अजमेर-चित्तौड़गढ़ रेलखंड पर झडवासा-बान्दनवाडा स्टेशनों के मध्य स्थित ब्रिज संख्या 74 पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कुछ ट्रेनों का संचालन रीशड्यूल व रेगुलेट किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कुछ रेल सेवाएं निर्धारित समय से देरी से चलेंगी।

रीशड्यूल होने वाली ट्रेनें (प्रारंभिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 14802 इंदौर-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 14 अप्रैल 2026 को इंदौर से अपने निर्धारित समय से 4 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 17605 काचीगुड़ा-भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 12 अप्रैल 2026 को काचीगुड़ा से 4 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।

गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर रेलसेवा दिनांक 14 अप्रैल 2026 को जोधपुर से 3 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

रेगुलेट होने वाली ट्रेन

गाड़ी संख्या 12992 जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 14 अप्रैल 2026 को जयपुर से प्रस्थान करेगी, जो अजमेर-झडवासा स्टेशनों के मध्य 15 मिनट तक रेगुलेट रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की समय-सारिणी एवं अपडेट जानकारी रेलवे पूछताछ या आधिकारिक माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।