कोटा स्टेशन पुनर्विकास कार्य से रेल यातायात प्रभावित, चार ट्रेनों का मार्ग बदला

कोटा स्टेशन पुनर्विकास कार्य से रेल यातायात प्रभावित, चार ट्रेनों का मार्ग बदला

कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर होगा अस्थायी ठहराव

जयपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके चलते कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा तथा इन ट्रेनों का कोटा स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों का सोगरिया स्टेशन पर अस्थायी ठहराव निर्धारित किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 15 अप्रैल 2026 को भोपाल से प्रस्थान करेगी, जो परिवर्तित मार्ग सोगरिया-कोटा सी केबिन-गुड़ला होकर संचालित होगी। यह ट्रेन कोटा स्टेशन पर नहीं रुकेगी और सोगरिया स्टेशन पर 02:10 बजे आगमन तथा 02:20 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल रेलसेवा दिनांक 15 अप्रैल 2026 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, जो परिवर्तित मार्ग गुड़ला-कोटा सी केबिन-सोगरिया होकर संचालित होगी। यह ट्रेन कोटा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी तथा सोगरिया स्टेशन पर 23:30 बजे आगमन और 23:40 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर रेलसेवा दिनांक 15 अप्रैल 2026 को जबलपुर से प्रस्थान करेगी, जो परिवर्तित मार्ग सोगरिया-कोटा सी केबिन-गुड़ला होकर संचालित होगी। यह ट्रेन कोटा स्टेशन पर नहीं रुकेगी और सोगरिया स्टेशन पर 06:35 बजे आगमन तथा 06:45 बजे प्रस्थान करेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 12182 अजमेर-जबलपुर रेलसेवा दिनांक 15 अप्रैल 2026 को अजमेर से प्रस्थान करेगी, जो परिवर्तित मार्ग गुड़ला-कोटा सी केबिन-सोगरिया होकर संचालित होगी। यह ट्रेन कोटा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी और सोगरिया स्टेशन पर 21:50 बजे आगमन तथा 22:00 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।