अंबेडकर जयंती पर बड़कागांव में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर 311लाभार्थियों को मिली सुविधा।

अंबेडकर जयंती पर बड़कागांवमें आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर, 311लाभार्थियों को मिली सुविधा।

पयागपुर अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी बहराइच डॉ संजय कुमार शर्मा जी के निर्देशन पर पयागपुर क्षेत्र में बड़कागांव हसुवापारा नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता शिविर लगाए गए। शिविरों में कुल मरीजों का परीक्षण कर उन्हें परामर्श व दवाएं वितरित की गईं। शिविर का शुभारंभ सदस्य विधान परिषद बहराइच श्रावस्ती डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी जीएवं जिला प्रचारक अजय जी ब्लाक प्रमुख पयागपुर समय प्रसाद मिश्रा जी द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित श्रद्धा सुमन अर्पित के पश्चात फीता काट कर किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की।

लगाए गए शिविरों में मरीजों की ब्लड प्रेशर और शुगर की नि:शुल्क जांच की गई 23 लोगों का आयुष्मानगोल्डन कार्ड आयुष्मान मित्र रोहित मिश्रा सूरजभान गिरि द्वारा बनाया गयाविशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श पंजीकरण, प्राथमिक जांच और जन-जागरूकता में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान लोगों को स्वच्छता और मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सक के जीवन में सेवा भाव सर्वोपरि होता है। ?नर सेवा ही नारायण सेवा? के मूल मंत्र के साथ इस तरह के आयोजन वंचितों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया। आयोजन के संयोजक अनिल मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताया।इस दौरान सीएचसी पयागपुर से डॉ शरद भारती डॉ अशोक कुमार बीपीएम अनुपम शुक्ल द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया कार्यक्रम में आरएसएस से अनिल मिश्रा पयागपुर पालक ओम प्रकाश पांडेय मोहित पाण्डेय गुड्डू भृगुनाथ मिश्रा जगदेव पाण्डेय पंकज राजेंद्र यादव राम राज गुप्ता शिवांश मिश्रा सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी आशा बहु एवं लाभार्थियों की भारी भीड़ उपस्थिति रहे।