बहराइच  बालाजी हुंडई में दो नई कारों की लॉन्चिंग। 

बहराइच में आज बालाजी हुंडई शोरूम में दो नई कारों की भव्य लॉन्चिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी जी उपस्थित रहीं, जिनके करकमलों द्वारा दोनों कारों का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में बालाजी हुंडई के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री कपिल अग्रवाल जी ने सभी सम्मानित ग्राहकों एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं और उनके निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कंपनी हमेशा ग्राहकों को बेहतर सेवाएं और नवीनतम तकनीक उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।शोरूम के सीनियर जीएम तारिक जी ने उपस्थित लोगों को लॉन्च की गई दोनों गाड़ियों की विशेषताओं, तकनीकी खूबियों और उनके आधुनिक फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर सेल्स टीम की सक्रिय भूमिका भी सराहनीय रही। कार्यक्रम में टीम लीडर राजेश गुप्ता, मो. सलमान, भानु प्रताप तथा सेल्स कंसल्टेंट्स मनीष, नरेंद्र प्रताप सिंह, हर्षवर्धन सिंह, रागिनी शर्मा, मुदस्सिर बेग, अतिक, विनीत, निबानी, अली, विकास मिश्रा, शबनम, नसीम, आशुतोष, अखंड, जीशान, मुस्कान, अनुराग तिवारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहकों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण और सफल रहा।