राजीव श्रीवास्तव ने मध्य रेल के महाप्रबंधक का पदभार संभाला

मुंबई। भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी राजीव श्रीवास्तव ने मध्य रेल के महाप्रबंधक (जनरल मैनेजर) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। वे भारतीय रेलवे सेवा के इंजीनियर्स (आईआरएसई) के 1990 बैच के अधिकारी हैं।

राजीव श्रीवास्तव ने संरचनात्मक (स्ट्रक्चरल) इंजीनियरिंग में एम.टेक की उपाधि प्राप्त की है और उन्हें भारतीय रेल में 34 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव प्राप्त है।

अपने लंबे और विशिष्ट करियर के दौरान उन्होंने भारतीय रेल के कई महत्वपूर्ण जोनों एवं सार्वजनिक उपक्रमों में अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्होंने उत्तर रेलवे, रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL), उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

मध्य रेल में महाप्रबंधक का कार्यभार संभालने से पहले वे उत्तर पश्चिम रेलवे में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) के पद पर कार्यरत थे।

यह जानकारी मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्नील निला द्वारा दी गई।